नो हेलमेट-नो हाइवे, मुज़फ्फरनगर में अधिकारियों ने सिखाया कानून का पाठ

By प्रशांत खत्री

Updated On:

Date:

मुज़फ्फरनगर- सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु जनपद में लगातार नो हेलमेट-नो हाइवे अभियान चलाया जा रहा है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में चल रहे अभियान से अधिकांश लोगों में जागरूकता दिख भी रही है। आज भी थाना नई मंडी पुलिस ने हाइवे पर अभियान चलाया।

आज एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत व सीओ नई मंडी राजू साव ने क्षेत्र के हाइवे पर जबरदस्त अभियान चलाया। जो दो पहिया वाहन चालक बिना हेलमेट के हाइवे पर चल रहे थे उन्हें वापस भेजा गया और भविष्य हेतु हेलमेट का प्रयोग करने की सख़्त हिदायत दी गयी।

ये भी देखें- भाकियू अराजनैतिक का 27 जनवरी से प्रयागराज में सम्मेलन, फ़िर उठाया प्रदूषण का मुद्दा

पुलिस महकमे के आला अधिकारियों का कहना है चालान तो एक सूक्ष्म कार्यवाही है परंतु उनका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को कम करना है। और दो पहिया वाहन चालकों के लिये हेलमेट का प्रयोग अनिवार्य व आवश्यक है, जिससे वाहन चालकों की जान बचाई जा सके।

अधिकारियों ने सड़क पर सिखाया कानून का पाठ

सीओ नई मंडी राजू साव व थाना नई मंडी प्रभारी बृजेश कुमार शर्मा पुलिस फोर्स के साथ सड़कों पर उतरे और नो हेलमेट नो हाइवे के तहत दो पहिया वाहन चालकों को कानून का पाठ पढ़ाया। मुज़फ्फरनगर में इन दिनों नो हेलमेट नो हाइवे अभियान युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है।

जनता से पुलिस की अपील

मुज़फ्फरनगर पुलिस ने दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट का प्रयोग करने की शपथ दिलाई साथ ही जनता से खासतौर से दो पहिया वाहन चालकों से अपील भी की है वह अपने साथ साथ दूसरों की सुरक्षा को ध्यान में रखें और हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें।

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email- muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News