मुज़फ्फरनगर- जनपद में दिन निकलते ही उस वक़्त बड़ा सड़क हादसा हो गया जब हरियाणा का दम्पति मुज़फ्फरनगर में एक हॉस्पिटल में इलाज कराने आ रहा था। तभी एक ट्राला अनियंत्रित होकर कार पर पलट गया। दम्पति को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।
आज सुबह जनपद में बेक़ाबू भूसे से भरा बड़ा ट्रक अनियंत्रित हो गया। पहले ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराया उसके बाद वह एक कार पर पलट गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। जानकारी के मुताबिक कार में पति-पत्नी सवार थे, दोनों ही हादसे में घायल हो गए जिन्हें उपचार हेतु भेजा गया।
ये देखें वीडियो- लंबित मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने किया कचहरी में प्रदर्शन, शासकीय कर्मचारी का दर्जा मांगा
सड़क हादसे की जानकारी देते हुए सीओ खतौली रामा आशीष यादव ने बताया कि अनियंत्रित ट्रक कार पर पलट गया जिसमें हरियाणा के दम्पत्ति सवार थे, पुलिस ने मौके पर पहुँच कर उन्हें बाहर निकवाया और घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है, जहाँ उनका उपचार चल रहा है, उन्होंने बताया दम्पत्ति सुरक्षित है।
उन्होंने बताया, यातायात व्यवस्था भी सुचारू कर दी गयी है। शुरुआती जनकारी के अनुसार दम्पत्ति हरियाणा निवासी है और वह मुज़फ्फरनगर किसी हॉस्पिटल में इलाज कराने आ रहे थे। अब उनकी स्थिति सामान्य है।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email- muzaffarnagarviews@gmail.com













