मुज़फ्फरनगर- ठंड वैसे तो अपने अंतिम चरण में है लेकिन लोहड़ी व मकर सक्रांति के बाद भी शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। शुक्रवार को धूप भी मात्र 2 घण्टे के लिए दिखाई दी दिनभर बर्फ़ीली हवाओं का दौर जारी रहा तो शाम होते होते हल्का हल्का कोहरा भी नगर में छाने लगा। देश के सबसे ठंडे शहरों में फ़िर मुज़फ्फरनगर शामिल हुआ है।
दिनभर ठंडी हवाएं चलने से बाज़ार भी ठंडे दिखाई दिए और वाहनों की रफ़्तार भी धीमी ही रही। मौसम विभाग के शुक्रवार जारी हुए आंकड़ों के मुताबिक मुज़फ्फरनगर देश का छटा सबसे ठंडा शहर रहा है यहाँ का न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री दर्ज हुआ है। जबकि नजीबाबाद का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री रहा।
पश्चिमी यूपी के मैदानी क्षेत्रों में पहाड़ों से भी ज्यादा ठंड देखी जा रही है, मेरठ व मुज़फ्फरनगर में घना कोहरा छाया रहा और विजिबिलिटी 50 मीटर के आसपास दर्ज हुई है। पिछले 24 घण्टों में पश्चिमी यूपी के अधिकांश क्षेत्रों में गंभीर ठंड की स्थिति बनी रही है। मौसम विभाग के अनुसार 19 जनवरी तक पश्चिमी यूपी के जनपदों में घना कोहरा देखा जा सकता है।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार अगले 2-4 दिनों में मौसम करवट ले सकता है पश्चिमी यूपी के अधिकांश जनपदों में बारिश की प्रबल संभावना जताई गई है। साथ ही 16 व 17 जनवरी को उत्तराखंड व पश्चिमी यूपी के जिलों में शीत दिवस की चेतावनी भी मौसम विभाग ने दी है।
देखें वीडियो- मुज़फ्फरनगर में घने कोहरे के साथ चल रही शीतलहर

देश में सबसे ठंडे शहरों में मुज़फ्फरनगर
पहाड़ी क्षेत्रों से ज्यादा पश्चिमी यूपी के मैदानी क्षेत्र में बर्फ़ीली हवाओं का दौर जारी है। हाड़ कपा देने वाली जबरदस्त शीतलहर चल रही है। बात अगर मुज़फ्फरनगर की करें तो पिछले कुछ दिनों से टॉप 10 सबसे कम तापमान वाले मैदानी क्षेत्रों में मुज़फ्फरनगर का नाम शामिल है। शुक्रवार को मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक मुज़फ्फरनगर 4.1 डिग्री तापमान के साथ देश का छठा सबसे कम तापमान वाला शहर बना है।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email- muzaffarnagarviews@gmail.com













