मुज़फ्फरनगर- ककरौली में पीड़ित से रंगदारी मांगने वाले मुठभेड़ में गिरफ़्तार, कई मामले हैं दर्ज

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

Muzaffarnagar: Those demanding extortion from a victim in Kakrauli were arrested in an encounter; several cases were registered against them.

मुज़फ्फरनगर- ककरौली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुरुवार देररात क्षेत्र के सम्भलहेड़ा रोड़ के पास हुई बदमाशों से मुठभेड़ में 1 हिस्ट्रीशीटर सहित 2 गिरफ़्तार हुए। लाखों की रंगदारी मांगने व ना देने पर घर मे घुसकर फायरिंग करने वाले शातिर को ककरौली पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ़्तार कर लिया है।

दरअसल, गत 4 जनवरी 2026 को गाँव जटवाड़ा के पूर्व प्रधान सालिम पुत्र अनीस द्वारा थाना ककरौली को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि आबाद पुत्र भूरा हाल निवासी इंचौली जनपद मेरठ व जमाल उर्फ़ छोटे पुत्र शमशेर निवासी ग्राम बसेड़ा थाना छपार द्वारा उससे लाखों रुपये की रंगदारी मांगी और ना देने पर जान से मारने की नीयत से फॉयरिंग कर दी।

जिसके बाद थाना ककरौली पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 04/2026 धारा 109(1)/308(5) बीएनएस पंजीकृत किया गया जिसके बाद आरोपियों की शीघ्र गिरफ़्तारी हेतु टीमों का गठन भी किया गया था।

गत देररात पुलिस की लाखों की रंगदारी मांगने वाले बदमाशों से मुठभेड़ हो गयी, बदमाशों के कब्ज़े से 1 स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बिना नंबर प्लेट बरामद हुई साथ ही 1 तमंचा मय जिंदा व खोखा कारतूस, 1 पिस्टल भी बरामद हुई है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी आबाद के विरुद्ध क़रीब 20 मुकदमे दर्ज हैं जबकि दूसरे आरोपी के विरुद्ध भी आधा दर्जन ज्यादा मुकदमे बताए जा रहे हैं।

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email- muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News