शीतलहर से बचाव हेतु जिला अस्पताल का एडीएम ने किया निरीक्षण, राहगीरों को भेजा रैनबसेरा

By प्रशांत खत्री

Updated On:

Date:

शीतलहर से बचाव हेतु जिला अस्पताल का एडीएम ने किया निरीक्षण, राहगीरों को भेजा रैनबसेरा

मुज़फ्फरनगर- जनपद में चल रही शीतलहर के प्रकोप से आमजनमानस को राहत दिलाने व सड़क पर जीवन बसर करने वाले राहगीरों को प्रशासन द्वारा खुले में ना सोने की हिदायत दी जा रही है साथ ही उन्हें रैनबसेरों में शिफ्ट भी कराया जा रहा है। एडीएम वित्त लगातार शीत दिवस के दिन रैनबसेरों व जिला अस्पताल का निरीक्षण कर रहे हैं।

मुज़फ्फरनगर में चल रही बर्फ़ीली हवाओं के चलते प्रशासन खुले में सोने वाले राहगीरों को रेन बसेरों में भेज रहा है। एडीएम वित्त गजेंद्र सिंह ने आज रात्रि में जिला अस्पताल का दौरा किया। बढ़ती ठंड और आम जनमानस के स्वास्थ्य व जीवन की रक्षा हेतु प्रशासन द्वारा प्रयास किया जा रहा हैं कि कोई भी प्राणी खुले आसमान के नीचे ना सोये।

इस मंशा से गुरुवार रात क़रीब 9 बजे एडीएम वित्त गजेंद्र सिंह, एसडीएम सदर प्रवीण द्विवेदी व सदर तहसीलदार राधेश्याम ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया और सड़कों पर सो रहे लोगों को रैनबसेरे की जानकारी देते हुए उन्हें वहां शिफ्ट कराया साथ ही व्यवस्थाओं की गहनता से जाँच भी की है।

Related News