मुज़फ्फरनगर के इन क्षेत्रों में 16 जनवरी को बिजली आपूर्ति रहेगी ठप्प

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

मुज़फ्फरनगर- नगर के भोपा रोड़ पर चल रहे सड़क चौड़ीकरण के कार्य हेतु बिजली लाइन की शिफ्टिंग का कार्य किया जा रहा है जिसके चलते शुक्रवार को क्षेत्र के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग द्वारा आवश्यक सूचना जारी की गई है जिसमें क्षेत्र की बिजली 4 घण्टे तक बाधित या बंद रहा सकती है।

इन क्षेत्रों में बिजली रहेगी बन्द

आवश्यक सूचना- भोपा रोड़ पर बिजली लाइन की शिफ्टिंग कार्य हेतु 16 जनवरी 2026 को 33/11 केवी उपकेंद्र टीपी नगर, 33 केवी APDRP व 33/11 केवी रुड़की रोड़ की बिजली आपूर्ति 12 बजे से 2 बजे दोपहर तक बंद रहेगी। जबकि 33/11 केवी उपकेंद्र टीपी नगर से पोषित 11 केवी की बिजली 12 बजे से शाम 4 बजे तक बाधित रहेगी।

पचेन्डा रोड़ से पोषित शांतिनगर की विद्युत आपूर्ति भी शुक्रवार दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी। जबकि सिद्धबली पेपर मिल क्षेत्र में भी 12 बजे से 2 घन्टे तक बिजली आपूर्ति पूर्ण रूप से बंद रहेगी। अतः इन क्षेत्रों में पहले ही बिजली पानी का प्रबंध कर लें अन्यथा समस्या उठानी पड़ सकती है।

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email- muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News