अच्छी जॉब दिलवाने के नाम पर मुज़फ्फरनगर पुलिस ने कम्बोडिया भेजने वाले गिरोह के 2 किये गिरफ़्तार

By प्रशांत खत्री

Published On:

Date:

मुज़फ्फरनगर- गुड़ जॉब और अच्छी सेलरी का झांसा देकर गिरोह द्वारा साइबर ठगी करने की शिकायत थाना शाहपुर पुलिस को प्राप्त हुई थी। कम्बोडिया भेजने वाले गिरोह के 2 सदस्यों को मुज़फ्फरनगर पुलिस ने गिरफ़्तार किया। एसएसपी ने बताया काफ़ी लोग कंबोडिया में फंसे हुए हैं। जिनकी जाँच एजेंसियों की मदद से जाँच कराई जा रही है।

वर्तमान में बढ़ते साईबर क्राईम की रोकथाम एवं अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल के नेतृत्व में थाना साईबर क्राईम पुलिस द्वारा भारतीय युवाओं को विदेश में आकर्षक नौकरी का झांसा देकर कंबोडिया भेजने और यहां उन्हें साइबर स्लेवरी में धकेलने वाले अतरराष्ट्रीय मानव तस्करी गिरोह के 02 सक्रिय सदस्य 1. आश मौहम्मद पुत्र नईम निवासी ग्राम तावली थाना शाहपुर मुजफ्फरनगर व 2. जावेद पुत्र फैय्याज निवासी खतौला थाना शाहपुर मुजफ्फरगनर को गिरफ्तार किया गया है।

ये भी देखें- सोनू कश्यप के हत्यारों के विरुद्ध होगी कार्यवाही, राज्यमंत्री कपिल देव ने डीएम व एसएसपी से की बातचीत

यह गिरोह बेरोजगार युवाओं को विदेश में हाई सैलेरी नौकरी का लालच देकर कंबोडिया भेजते थे, कबोडिया पहुंचने के बाद पीड़ितों के पासपोर्ट जब्त कर लिए जाते थे और उन्हे जबरन साइबर ठगी, फर्जी कॉल सेंटर और ऑनलाइन फ्रॉड गतिविधियों में शामिल किया जाता था। थाना साइबर क्राइम द्वारा मानव तस्करी, धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की धाराओं में मु०अ०सं० 02/2026 व मु0अ0सं0 03/2026 पंजीकृत किया गया है।

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने प्रेसवार्ता कर मामले की जानकारी देते हुए बताया कि कम्बोडिया में भारतीय लोगों के पासपोर्ट रख लेते हैं जिस गिरोह के 2 लोगों को गिरफ़्तार कर लिया गया है। गोपनीय जाँच एजेंसियों के सहयोग से जाँच की जा रही है। वो लोग भारतीयों को वापिस भेजने के लिए मोटी धनराशि लेते हैं। भारत गए लोगों को अहसास हुआ की भारत देश जैसा कोई देश नहीं है।

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email- muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News