मुज़फ्फरनगर- सभासद हन्नी पाल का लंबी बीमारी के बाद निधन, कपिल देव व गौरव स्वरूप ने दी परिवार को सांत्वना

By प्रशांत खत्री

Published On:

Date:

मुज़फ्फरनगर- भाजपा नेता व नगर पालिका वार्ड 20 के सभासद हन्नी पाल का गतरात निधन हो गया है। हन्नी पाल पिछले काफ़ी समय से बीमार चल रहे थे जिसके बाद बुधवार रात उनके निधन के समाचार से भाजपा ख़ेमे में शोक की लहर दौड़ गयी है। राज्यमंत्री कपिल देव ने भी शोक संवेदना व्यक्त की है।

नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या 20 के सभासद हन्नी पाल का 14 जनवरी बुधवार रात को निधन हो गया है, वह काफ़ी समय से बीमार चल रहे थे। भारतीय जनता पार्टी से सभासद बने हन्नी पाल के निधन की सूचना के बाद भाजपा में शोक व्याप्त है। राज्यमंत्री व सदर विधायक कपिल देव अग्रवाल और वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की कामना करते हुए शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी है।

काफ़ी समय से बीमार था हन्नी- गौरव स्वरूप

भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने बताया उक्त सभासद हन्नी पाल पिछले क़रीब 6 माह से गंभीर बीमारी से जूझ रहा था पहले ऋषिकेश एम्स में भर्ती रहा उसकर बाद करीब एक माह तक मुज़फ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में भी भर्ती रहा और इलाज़ चला लेकिन गत देररात उनका निधन हो गया।

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email- muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News