मृतक सोनू कश्यप के घर पहुंचे अधिकारी, दोषियों पर कार्यवाही हेतु दिलाया भरोसा

By प्रशांत खत्री

Published On:

Date:

मुज़फ्फरनगर- मेरठ के सरधना क्षेत्र में मुज़फ्फरनगर निवासी रोहित उर्फ़ सोनू कश्यप का शव मिला था जिस प्रकरण में थाना सरधना में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिसके बाद कश्यप समाज ने कचहरी में धरना भी दिया था।

अधिकारियों ने पीड़ित परिवार संवेदना व्यक्त की

मुज़फ्फरनगर के थाना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला किला निकट आबकारी निवासी मृतक सोनू कश्यप के निवास पर आज बुधवार को पीड़ित परिवार से जिलाधिकारी उमेश मिश्रा व एसएसपी संजय कुमार वर्मा मिलने पहुँचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा इस दुःख की घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाया। और आश्वस्त किया दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।

दोनों ही अधिकारियों द्वारा परिजनों को आश्वस्त किया गया कि उक्त जघन्य घटना को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए तत्काल एवं सख्त कार्यवाही की जा चुकी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा इस प्रकरण में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ से वार्ता कर समन्वय स्थापित किया गया है। प्रकरण में सख्त धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर मुल्जिम सूर्या उर्फ मोगली को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्यवाही सुनिश्चित की गयी है साथ ही आगे भी कठोरतम कानूनी कार्यवाही जारी रहेगी।

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email- muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News