मुज़फ्फरनगर- (खाटूश्यामजी राजस्थान) के लिए मुज़फ्फरनगर से आज से चलाई जा रही रोडवेज बस जब मुज़फ्फरनगर के रोडवेज बस स्टैंड नहीं पहुँची तो दर्जनों व्यापारियों में निराशा दौड़ गयी। व्यापारी नेताओं के साथ पूर्व विधायक भी लड्डू का डिब्बा लिए रोडवेज बस स्टैंड पर डटे रहे।
संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा द्वारा परिवहन विभाग से 3 बसों के चलवाने की मांग की गई थी जो खाटूश्यामजी, सिद्धबली धाम व अग्रोहा धाम हेतु चलवाई जानी थी। व्यपारियों को सूचना मिली कि आज पहली बस जो खाटूश्यामजी राजस्थान हेतु चलाई जा रही है व्यापारी भारी संख्या में लड्डू लेकर आज रोड़वेज बस स्टैंड पहुँचे।
व्यापारियों ने रोडवेज अधिकारी को ज्ञापन सौंपा
व्यापारी नेता संजय मित्तल ने बताया कि आज हमे सूचना मिली थी कि शाम खाटूश्यामजी जी के लिए बस मुज़फ्फरनगर रोड़वेज पर पहुंचने वाली है और हम सब व्यापारी दर्जनों की संख्या में रोडवेज बस स्टैंड पहुँचे और लड्डू खिलाकर खुशी मना रहे थी कि घंटों बाद भी जब बस नहीं आई तो हमें निराशा हुई। जिसके चलते व्यापारियों ने रोड़वेज के ARM को एक ज्ञापन भी सौंपा और उन्हें आश्वासन मिला कि कल यानी बुधवार से नियमित रूप से खाटूश्यामजी के लिए बस रोजाना आएगी।
लड्डू लिए खड़े रहे व्यापारी…
दरअसल, आज बाबा खाटूश्याम को मानने वाले व्यापारियों में खुशी की लहर उस वक्त निराशा में तब्दील हो गयी जब खाटूश्यामजी जाने वाली बस मुज़फ्फरनगर रोडवेज ना पहुँच कर बाईपास से सीधा खाटूश्यामजी जी हेतु रवाना हो गयी। और व्यापारी लड्डू का डिब्बा लेकर खड़े के खड़े रह गए। व्यापारी नेता संजय मित्तल व पूर्व विधायक अशोक कंसल के नेतृत्व में व्यापारी परिवहन निगम के अधिकारी से जाकर मिले और अपना रोष जाहिर किया।
रोडवेज के ARM ने किया खुलासा
प्रभात कुमार सिन्हा ARM ने मुज़फ्फरनगर VIEWS से बताया कि खाटूश्यामजी जाने वाली बस नगर में जाम की वजह से पुलिस ने रोका और बस सीधा बाईपास से निकल गयी। लेकिन यह बस बुधवार से रोजाना 4 बजे मुज़फ्फरनगर रोड़वेज बस स्टैंड पर पहुँचेगी और क़रीब 15 मिनट बाद यह बस खाटूश्यामजी के लिए मुज़फ्फरनगर रोडवेज बस स्टैंड से रवाना होगी।

टकटकी लगाए करते रहे बस का इंतजार
रोडवेज़ बस स्टैंड पर व्यापारियों के साथ साथ भाजपा नेता और खाटूश्यामजी के भक्तों सहित कई गणमान्य पहुंचे थे जिनमें पूर्व विधायक अशोक कंसल, व्यापारी नेता संजय मित्तल, भाजपा नेता श्रीमोहन तायल, राहुल गोयल, मनीष अग्रवाल, अचिन गर्ग आदि उपस्थित रहे।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email- muzaffarnagarviews@gmail.com













