मुज़फ्फरनगर- जबरदस्त शीतलहर में देना बैंक के पास सो रहे राहगीर को प्रशासन ने पहुँचाया रैनबसेरा

By प्रशांत खत्री

Published On:

Date:

मुज़फ्फरनगर- जबरदस्त शीतलहर में देना बैंक के पास सो रहे राहगीर को प्रशासन ने पहुँचाया रैनबसेरा

मुज़फ्फरनगर- बर्फ़ीली हवाओं के साथ मौसम ठंडा बना हुआ है न्यूनतम तापमान में भी पिछले सप्ताह के सामने कुछ दिनों से गिरावट देखी जा रही हैं। तो वहीं प्रशासन लगातार राहगीरों के लिये अलाव व रैनबसेरों के प्रबंधन में जुटा है। स्वयं एडीएम वित्त, नगर पालिका ईओ व चेयरमैन व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे हैं।

मुज़फ्फरनगर में ठंड इतनी है कि मुख्य बाज़ारों में भी शाम होते-होते सन्नाटा छा जाता है। गतदिवस कोहरे की सफेद चादर भी नगर में छाई रही, पिछले 24 घण्टे में दृश्यता भी 100 मीटर तक दर्ज हुई है। जबकि पड़ोसी जनपद मेरठ में दृश्यता 150 मीटर देखी गयी। उत्तर प्रदेश के अधिकांश जनपदों में न्यूनतम तापमान 5 से 10 डिग्री के बीच दर्ज हुआ है।

एडीएम वित्त ने दिखाई मानवता, मुज़फ्फरनगर VIEWS की सूचना पर ठंड से राहगीर को बचवाया

मौसम विभाग ने ठंडे दिनों की दी चेतावनी

मौसम विभाग ने अगली 17 जनवरी तक उत्तर प्रदेश में शीत दिवस व घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। यूपी के साथ-साथ उत्तराखंड व हिमाचल प्रदेश के लिए 15 जनवरी तक घना कोहरा छाया रहा सकता है। मुज़फ्फरनगर में भी पिछले कुछ दिनों से न्यूनतम में गिरावट देखी गयी जो आजकल 5-6 डिग्री के आसपास बना हुआ है।

मुज़फ्फरनगर VIEWS की सूचना पर राहगीर को रैनबसेरे भेजा

दरअसल रात्रि में जबरदस्त शीतलहर के बीच एक अज्ञात व्यक्ति (राहगीर) एक पतला सा कंबल लपेटे मेरठ रोड़ स्थित देना बैंक के पास एक दुकान के बाहर सो रहा था, जिसकी सूचना मुज़फ्फरनगर VIEWS द्वारा शनिवार रात्रि 11 बजाकर 22 मिनट पर एडीएम वित्त गजेंद्र सिंह व नगर पालिका ईओ प्रज्ञा सिंह को दी, जिसके चलते मात्र 10 मिनट में नगर पालिका की टीम मौके पर उक्त व्यक्ति को रैनबसेरे ले जाने के लिए पहुँच गयी। इस नेक कार्य के लिए मुज़फ्फरनगर VIEWS अधिकारियों का आभार व्यक्त करता है कि रात्रि में भी उन्होंने जनमानस को ठंड के प्रकोप से बचाने के लिए शीघ्रता से टीम को भेजा।

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email- muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News