मुज़फ्फरनगर- शिक्षा का मेला इस बार मुज़फ्फरनगर में भव्य होने जा रहा है। जिसमें देश का भविष्य यानी छात्र-छात्राओं हेतु करियर और उच्च शिक्षा का समागम होगा। अनेकों अवसरों के इस मंच पर देश विदेश के बच्चे शामिल होंगे। इस आयोजन की ख़ास बात लक्की ड्रा भी शामिल होगा।
आर्यवास एडुकेशन द्वारा मुज़फ्फरनगर में छात्र-छात्राओं के करियर और उच्च शिक्षा से जुड़े अवसरों का मंच सजाया जा रहा है। जहाँ भारत व विदेशों से क़रीब 50 से अधिक प्रतिष्ठित कॉलेज व यूनिवर्सिटी की भागीदारी रहेगी। कार्यक्रम में लक्की ड्रा में ई-बाइक्स भी निकाली जाएंगी।
मुज़फ्फरनगर के बन्द पड़े नाले और टूटी सड़कों की शिकायत को लेकर भाजपा नेता से मिले व्यापारी
आर्यवास एडुकेशन (Aryavaas Education) द्वारा छात्रों के करियर और उच्च शिक्षा से जुड़े अवसरों को एक मंच पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से “Aryavaas International Education Fair 2026” का आयोजन 26 जनवरी 2026 (सोमवार) को प्रातः 11:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक होटल पलासा, भोपा रोड, नाथ फ़ार्म के पास, मुजफ्फरनगर में किया जा रहा है।
आर्यवास एडुकेशन ने की प्रेसवार्ता
इस संबंध में Aryavaas Education द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए Founder & CEO श्री आर्यन राज कौशिक ने बताया कि यह एजुकेशन फेयर छात्रों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा अवसर होगा। इस मेले में भारत एवं विदेशों की 50 से अधिक प्रतिष्ठित कॉलेजों एवं यूनिवर्सिटीज की भागीदारी रहेगी, जहाँ छात्र उच्च शिक्षा, करियर काउंसलिंग एवं एडमिशन से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
शिक्षा मेले में लक्की ड्रा भी निकलेगा
उन्होंने बताया कि मेले में लकी ड्रॉ के माध्यम से 100 टैबलेट एवं 15 ई-बाइक्स का वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही, कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी छात्रों के लिए निःशुल्क रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था भी की गई है। आर्यवास एडुकेशन ने मुजफ्फरनगर एवं आसपास के जनपदों के छात्रों से अपील की है कि वे इस शिक्षा मेले में अधिक से अधिक संख्या में पहुँचे। आर्यवास एजुकेशन सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email- muzaffarnagarviews@gmail.com













