मेरठ पीड़ित परिवार से मिले सांसद हरेंद्र मलिक, बोले- जल्द बरामद हो युवती

By muzaffarnagarviews

Published On:

MP Harendra Malik met the victim's family in Meerut and said that the girl should be recovered soon.

मेरठ- पश्चिमी यूपी के जनपद मेरठ में कुछ दिन पूर्व हुई घटना ने सबको झकझोर के रख दिया है। मुज़फ्फरनगर के सांसद हरेंद्र मलिक भी आज मेरठ पहुँचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। शोक संवेदना भी प्रकट की और प्रशासन से कार्यवाही की मांग की है।

पड़ौसी जनपद मेरठ में कुछ दिन पूर्व युवती का अपहरण कर उसकी माँ की निर्मम हत्या कर दी गयी थी। इस अप्रिय घटना ने सबको अचंभित कर दिया है हालांकि मेरठ पुलिस कार्यवाही में जुटी हुई है। आज सांसद हरेंद्र मलिक भी मेरठ पहुँचे और पीड़ित परिवार से मिलकर शोक संवेदना प्रकट की साथ ही उन्होंने दोषियों के विरुद्ध सख़्त कार्यवाही की मांग की है।

सांसद हरेंद्र मलिक ने न केवल शोक संवेदना प्रकट की बल्कि समाजवादी पार्टी की ओर से पीड़ित परिवार को 3 लाख की आर्थिक सहायता भी दी गई। उन्होंने पुलिस प्रशासन से दोषियों के विरुद्ध सख़्त कार्यवाही करते हुए युवती की अतिशीघ्र बरामदगी की मांग की है।

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email- muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News