मुज़फ्फरनगर- ट्रक लूट की झूठी शिकायत करने वाला गिरफ़्तार, देखिए क्या था मामला

By प्रशांत खत्री

Published On:

Date:

मुज़फ्फरनगर- जनपद से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें झूठी शिकायत करने वाले ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। ट्रक ड्राइवर ने थाना सिविल लाइन पुलिस से शिकायत की थी कि उसका ट्रक छीन/लूट लिया गया है और फ़िर क्या हुआ जो ट्रक ड्राइवर को ही गिरफ़्तार कर लिया गया है। देखें क्या मामला था…

दरअसल मामला लूट की शिकायत से हुआ है, बुलंदशहर निवासी राहुल पुत्र सत्तन ने गत 7 जनवरी 2026 को थाना सिविल लाइन पुलिस को ट्रक लूट (छिनैती) की सूचना दी, सूचना देने वाला युवक राहुल ट्रक ड्राइवर है। फ़िर क्या ट्रक लूट का मामला सुन पुलिस कार्यवाही में जुट गई।

थाना सिविल लाइन पुलिस जब मामले की जाँच में जुटी तो सत्य सामने आया। सत्य लूट से कुछ अलग ही निकला। लूट का मामला झूठा पाए जाने पर थाना सिविल लाइन पुलिस शिकायतकर्ता राहुल को शुक्रवार 9 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया।

घटना का संक्षिप्त विवरण

मामला दो दिन पुराना 7/8 जनवरी 2026 का है जब थाना सिविल लाईन पुलिस को ट्रक चालक राहुल पुत्र सत्तन निवासी ग्राम नाजिमपुर भूड थाना कोतवाली देहात जनपद बुलन्दशहर द्वारा सूचना दी गयी कि 03 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसका ट्रक छीनने की घटना कारित की गयी है।

सूचना मिलने पर थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही की गयी तथा जांच की गयी तो पता चला कि उपरोक्त ट्रक यूपी 13 डीटी 1355 फाइनेंस पर लिया गया था और उसकी किस्त जमा नहीं की गयी थी जिसके कारण फाइनेंस कम्पनी के रिकवरी एजेंट द्वारा ट्रक को खींचकर ले गये तथा अपने यार्ड में खड़ा कर लिया था। ट्रक लूट/छिनैती की घटना असत्य पायी गयी।

जिसके बाद मुज़फ्फरनगर की थाना सिविल लाइन पुलिस ने 9 जनवरी 2026 को ट्रक लूट/छिनैती की झूठी सूचना देने वाले ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email- muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News