मुज़फ्फरनगर- बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे ज़ुल्म और अत्याचारों के विरोध देशभर में हो रहे हैं, मुज़फ्फरनगर में भी हिन्दू संगठनों के साथ-साथ व्यापारी संगठनों ने भी इसका विरोध जताया है। व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान की बैठक में भी बांग्लादेश में हिन्दू समुदाय की हत्याओं का जमकर विरोध हुआ है।
बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे ज़ुल्म व हत्याओं का मुज़फ्फरनगर में विरोध जारी
बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्याओं व उनपर हो रहे अत्याचारों की गूंज मुज़फ्फरनगर तक सुनाई देने लगी है विभिन्न संस्थाओं ने इसकी कड़े शब्दों में निंदा की है और प्रधानमंत्री तक ज्ञापन भेजें हैं। तो वहीं गुरुवार रात व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान द्वारा भी एक बैठक जिला कार्यालय पर आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विश्वदीप गोयल व संचालन महामंत्री राजकुमार रहेजा ने किया। बैठक में विशेष रूप से बांग्लादेश में हिदू समुदाय को टारगेट कर उन पर ज़ुल्म करने व उनकी हत्याओं का मामला उठाया गया। साथ ही भारत सरकार से मांग की गई कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं की हर सम्भव मदद की जाए।
व्यापारी सुरक्षा फोरम की बैठक में बांग्लादेश में मारे गए अल्पसंख्यक हिंदुओं की शांति हेतु मौन रखा गया और शोक प्रकट किया। बैठक में मुख्य रूप से मनोज गुप्ता, अखिल सिंघल, अरुण सपरा, संजय गोयल, अजय कुमार, दीपक शर्मा, पंडित मनसुख शर्मा, पुलकित अग्रवाल, मुनेश शर्मा एडवोकेट, आशीष गर्ग, पवन मित्तल, राहुल पवार, विकास सिंघल, उपहार जैन, रविंद्र कुमार, अश्वनी कुमार, संजय, सचिन कुमार, सागर अरोड़ा, संजय अग्रवाल आदि सदस्य उपस्थित रहे।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email- muzaffarnagarviews@gmail.com













