मुज़फ्फरनगर- जनपद के भोपा क्षेत्र में पुलिस ने फ्लैगमार्च किया। एसपी ग्रामीण आदित्य बंसल ने थानाक्षेत्र भोपा के मुख्य बाज़ारों व संवेदनशील इलाकों में पुलिस द्वारा गश्त की गई। साथ ही संदिग्ध वाहनों की चेकिंग भी कराई गई। एसपी ग्रामीण ने सुरक्षा व्यवस्था की भी जायजा लिया।
मुज़फ्फरनगर के भोपा थानाक्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु आज 9 जनवरी की देरशाम पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल द्वारा प्रमुख बाजार, भीड-भाड वाले व संवेदनशील स्थानों पर पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया।
पैदल गस्त के दौरान एसपी ग्रामीण द्वारा आमजन से वार्ता कर सुरक्षा संबंधी सुझावों का आदान-प्रदान किया गया तथा वाहनों की सघन चैकिंग भी की गयी। इसके साथ ही यातायात नियमों का उलंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही भी की गयी। इस दौरान क्षेत्राधिकारी भोपा देवव्रत वाजपेई, थाना प्रभारी भोपा जसवीर सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email- muzaffarnagarviews@gmail.com













