मुज़फ्फरनगर में ठंड का कहर, कक्षा 8 तक के स्कूलों में 10 जनवरी तक अवकाश

By प्रशांत खत्री

Updated On:

Date:

मुज़फ्फरनगर में ठंड का कहर, कक्षा 8 तक के स्कूलों में 10 जनवरी तक अवकाश

मुज़फ्फरनगर- जनपद बढ़ती शीतलहर ठंड का भरपूर एहसास करा रही है। पहाड़ों से भी ज्यादा ठंड पश्चिमी यूपी के मुज़फ्फरनगर में देखने को मिल रही है। न्यूनतम तापमान में भी जबरदस्त गिरावट दर्ज की जा रही है। जिसके चलते प्रशासन में मुज़फ्फरनगर के सभी बोर्डों के कक्षा 8 तक के स्कूलों में अवकाश की घोषणा कर दी है।

बढ़ती ठंड और घने कोहरे की चेतावनी के बाद जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने सभी बोर्डों के कक्षा 8 तक के स्कूलों में 9 जनवरी व 10 जनवरी 2026 तक छुट्टियों की घोषणा कर दी है। मुज़फ्फरनगर में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री के आसपास पहुँच गया है।

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email- muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News