मुज़फ्फरनगर साइबर अपराध, पुलिस ने कराए 18 हजार वापस

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

मुज़फ्फरनगर साइबर अपराध

मुज़फ्फरनगर- जनपद में बढ़ते साइबर अपराधों पर मुज़फ्फरनगर पुलिस लगातार लगाम लगाने हेतु त्वरित कार्यवाही करती नज़र आ। रही है, फ़िर भी साइबर अपराधी किसी ना किसी कारण से लोगों को झांसे में ले ही लेते हैं हालांकि एसएसपी स्वयं जनता से बार बार अपील करते हैं इनके झांसे में ना आएं।

मुज़फ्फरनगर से एक ताजा मामला सामने आया है थाना छपार के कासमपुर निवासी मौ. फरमान ने पिछले साल 19 जून को थाना छपार के साइबर हेल्पडेस्क पर लिखित तहरीर दी थी जिसमें उन्होंने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा 24 हजार रुपये की धनराशि धोखाधड़ी कर ठग लिए गए हैं। जिसके बाद साइबर हेल्प डेस्क ने बैंक से संपर्क किया और उक्त बैंक खाते को फ्रिज करा दिया गया।

मुज़फ्फरनगर एसएसपी संजय कुमार वर्मा व एसपी क्राइम श्रीमती इंदु सिद्धार्थ के नेतृत्व में उक्त प्रकरण में कार्यवाही करते हुए आज 8 जनवरी 2026 को 18000₹ फरमान के खाते में वापस कराए गए। मौ फरमान के खाते में 24 हजार की ठगी में से 18 हजार वापस हो गए।

मुजफ्फरनगर पुलिस ने जनपदवासियों से पुनः अपील कि है कोई भी व्यक्ति प्रलोभन में आकर किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। अपना खाता संख्या, पिन, ओटीपी, सीवीवी नम्बर आदि किसी के साथ साझा न करें। साइबर फ्रॉड/धोखाधडी होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करें अथवा मुजफ्फरनगर साइबर सेल 9454401617 या निकटतम थाने पर स्थित साइबर हेल्प सेन्टर से सम्पर्क करें।

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email- muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News