मुजफ्फरनगर नगर पालिका में सेवा निवृत्त सफाई कर्मचारियों का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:


मुजफ्फरनगर- नगर पालिका परिषद में वर्षों तक निष्ठा और ईमानदारी से सेवा देने वाले अस्थायी सफाई कर्मचारियों के सेवा निवृत्त होने पर बुधवार को नगर पालिका परिसर में एक भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मुजफ्फरनगर सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले आयोजित किया गया, जिसमें सेवा निवृत्त कर्मचारियों को सम्मान और गरिमा के साथ विदा किया गया।

सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष व वाल्मीकि क्रांति दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नीरज बिड़ला और महामंत्री मिलन कुमार बिड़ला के नेतृत्व में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें राजबीर, ऊषा देवी, बाला देवी समेत कुल 3 सेवा निवृत्त सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय शाही ने इन कर्मचारियों को प्रशिस्त पत्र और चैक देकर सम्मानित किया।

सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नीरज बिड़ला ने कहा कि ये कर्मचारी अपनी सेवाओं से शहर की स्वच्छता और सौंदर्य में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। उन्होंने कहा कि इन कर्मचारियों की सेवाएं न केवल शहर के लिए बल्कि समाज के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण हैं।

मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email- muzaffarnagarviews@gmail.com

Related News