मुज़फ्फरनगर- नई मंडी के वसुंधरा रेसीडेंसी में आज शाम उस समय अफरा तफरी मच गई जब क्षेत्र में एक फ्लैट में ब्लास्ट हो गया। जिसमें माँ समेत 3 लोगों के झुलसने से मौत हो गयी। जबकि एक युवक घायल है जिसे रैफर कर दिया गया।
नई मंडी क्षेत्र में हुए इस हादसे में 2 भाई अमित और नितिन व उनकी माँ सुशीला देवी की दर्दनाक मौत हो गयी है। जबकीआदित्य राणा घायल हो गया जिसे उपचार हेतु हायर सेंटर भेजा गया। बताया जा रहा उक्त घायल खतरे से बाहर है।
दरअसल थाना नई मंडी पुलिस को शाम सोमवार को 4.40 बजे वसुंधरा मे ब्लास्ट होने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस व दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गये। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गयी। आग का कारण स्पस्ट नहीं है
परंतु सीओ नई मंडी राजू साव ने बताया ठंड से बचाव हेतु अंगीठी जलाकर रखी हुई थी जिससे आग फैल गयी और सिलेंडर तक आग पहुंच गई और ब्लास्ट हो गया। दमकल विभाग की चार गाड़िया यहाँ आग बुझाने में जुटी हुई है। मुज़फ्फरनगर पुलिस हर पहलू पर बारिकी से जाँच कर रही है।
मुज़फ्फरनगर में सिलेंडर ब्लास्ट, महिला समेत 3 की मौत, 1 अन्य झुलसा
राज्यमंत्री कपिल देव भी मौके पर पहुंचे
राज्यमंत्री कपिल देव ने स्थिति का जायजा लेते हुए कहा, मुज़फ्फरनगर की पॉश कॉलोनी वसुंधरा में गैस गीजर फटने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक एवं हृदयविदारक मृत्यु का समाचार अत्यंत दुःखद और मर्माहत करने वाला है। इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे से पूरा क्षेत्र शोक की लहर में डूब गया है। हालांकि ये जाँच का विषय है आग लगी कैसे, गीज़र, हीटर और अँगीठी से सर्दियों में काफ़ी हादसे सामने आते हैं।
मुज़फ्फरनगर व्यूज़ | मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
Email- muzaffarnagarviews@gmail.com














