मुज़फ्फरनगर- बांग्लादेश में हो रहे निर्दोष हिंदुओं पर अमानवीय अत्याचारों के विरोध में सम्पूर्ण भारत में विरोध प्रदर्शन हो रहे है। इसी क्रम में मुज़फ्फरनगर में भी लगातार विभिन्न हिन्दू संगठनों द्वारा प्रदर्शन किए जा रहे हैं। बांग्लादेश के विरोध में पुतले फूंके जा रहा हैं वहां के राष्ट्रीय झंडे को जलाया जा रहा है। तो वहीं आज शिव चौक पर सामुहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया।
जनता में बांग्लादेश को लेकर नाराजगी और गुस्सा ग्रामीण क्षेत्रों में भी देखने को मिला। आज गांव रतनपुरी में भी बांग्लादेश में हिन्दूओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में क्षेत्र वासियों द्वारा पुतला दहन किया गया। हरिओम सोम, सत्यजीत सोम, कुंवर सिंह, अनुज सोम, आशीष सोम, पिंकू सोम, भोलू, गौरव सोम, मोनू सोम, शैरू सोम, आदेश सोम, सुबोध सोम, प्रेमपाल सोम, विकास राना, अमित सिंह नरेश फोजी एवं समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे।
प्रदर्शन के दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों के विरुद्ध नारेबाजी की और इस घटना को मानवता पर कलंक बताया। प्रदर्शन के पश्चात छत्रपति शिवाजी सेना के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी, मुज़फ्फरनगर को भारत के महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने बांग्लादेश सरकार पर दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई हेतु अंतरराष्ट्रीय दबाव बनाए जाने, भारत में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों के तत्काल निष्कासन तथा वैध प्रक्रियाओं की आड़ में भारत में रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों की राष्ट्रीय सुरक्षा के दृष्टिकोण से समीक्षा की माँग रखी।
इस अवसर पर छत्रपति शिवाजी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्चित आर्य ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा- “बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की जिस क्रूरता से हत्या की गई, वह किसी भी सभ्य समाज के लिए शर्मनाक है। यह केवल एक हत्या नहीं, बल्कि हिंदू समाज को डराने और कुचलने का संगठित प्रयास है। इस अवसर पर सुमित बजरंगी, अमित विश्वकर्मा, देवांक चौधरी, विकास वर्मा, जैकी राज सेनी, गौरव रावत आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भोपा रोड़ पर भी समस्त हिन्दू समाज ने कैंडल मार्च निकाला
मुज़फ्फरनगर- आज गुरुवार शाम भोपा रोड पर समस्त हिंदू समाज के आह्वान पर बांग्लादेश में हिंदू समाज के विरुद्ध हो रही हिंसक घटनाओं के विरोध में एक शांतिपूर्ण कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। कैंडल मार्च के उपरांत बांग्लादेश में हुई हिंसा में मारे गए हिंदू युवक दीपू सहित सभी दिवंगत हिंदू नागरिकों की आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कैंडल मार्च में प्रमुख रूप से पूर्व सभासद विवेक गर्ग, हिंदू संघर्ष समिति के संयोजक नरेंद्र पवार, सुनील तायल, देशराज चौहान, पवन मित्तल, मनोज पाटिल, अभिषेक जैन, गोविंद स्वरूप, सुखबीर, लोकेश सैनी, संदीप गर्ग, आशीष यादव, शशांक तायल, अशोक शर्मा, संजय अरोड़ा, दीपक व सुनील सहित बड़ी संख्या में व्यापारी बंधु एवं हिंदू समाज के लोग उपस्थित रहे।

















