मदन मोहन मालवीय की जयंती पर मुज़फ्फरनगर में हुआ पूजन, मूर्ति पर किया माल्यार्पण

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

मुज़फ्फरनगर- महामना मदन मोहन मालवीय की जयंती के उपलक्ष्य में आज मालवीय चौक स्थित महामना मदन मोहन मालवीय चौक पर अखिल भारतीय ब्राह्मण चेतना मंच द्वारा हवन पूजन किया गया। साथ ही उपस्थित लोगों ने उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण भी किया।

महामना मदन मोहन मालवीय की 161 वी जयंती पर ब्राह्मण समाज के अतिरिक्त अनेक व्यापारी संगठनों से जुड़े लोगों ने भी उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। माल्यार्पण करने वालों में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, वरिष्ठ सपा नेता राकेश शर्मा व व्यापारी नेता संजय मिश्रा आदि शामिल रहे।

व्यापारी नेता संजय मिश्रा ने कहा, शिक्षाविद और राष्ट्र निर्माण के लिए महामना मालवीय जी ने काशी विश्वविद्यालय का निर्माण किया था जिससे बच्चों का भविष्य उज्ज्वल हो।

कार्यक्रम में अखिलेश दत्त शर्मा प्रबंधक महामना मालवीय इंटर कॉलेज, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, राकेश शर्मा सपा नेता, महेश गौतम, अरविंद कुमार, संजय मिश्रा, अमित बंसल, सतीश शर्मा, प्रदीप शर्मा, भाजपा नेता शरद शर्मा, प्रवीण खेड़ा, पवन छाबड़ा, पंडित ब्रह्म प्रकाश शर्मा, राजेश पराशर, होतीलाल शर्मा, सभासद देवेंद्र कौशिक व पंडित नीरज शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Related News