बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार का विरोध, मुज़फ्फरनगर में फूँका पुतला

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

​मुजफ्फरनगर- बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समाज के विरुद्ध हो रही हिंसा, हत्याओं और मंदिरों पर हमलों के विरोध में आज विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन करते हुए अपना रोष व्यक्त किया।

हिन्दू संगठनों के​ कार्यकर्ता भारी संख्या में नगर के हृदय स्थल शिव चौक के निकट तुलसी पार्क पर एकत्रित हुए, जहाँ से उन्होंने हुंकार भरते हुए विशाल जुलूस निकाला, बांग्लादेश सरकार और कट्टरपंथी ताकतों के खिलाफ नारेबाजी की गयी। और शिव चौक से जुलूस के रूप में ​झांसी रानी चौक पर पहुंचकर पुतला दहन किया।

हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश सरकार और इस्लामिक जिहाद का पुतला दहन कर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। विहिप और बजरंग दल के पदाधिकारियों ने भारत सरकार से मांग की कि वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस मुद्दे को उठाए और बांग्लादेशी हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित कराए।

इस दौरान ओमवीर चौहान, जिलाध्यक्ष विहिप वीरेंद्र, जिला मंत्री सोहनवीर, विभाग संयोजक पीयूष, पंकज, रवि, प्रतीक शर्मा, नरेंद्र पंवार, लोकेश सैनी, आशीष, मनोज सैनी, एड संजय कुमार गर्ग, एड अतुल त्यागी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related News