मुज़फ्फरनगर- नगर की जिला परिषद मार्किट जहाँ होलसेल दवा विक्रेताओं का हब है, ड्रग विभाग द्वारा अचानक छापा मारे जाने से हड़कंप मच गया। बुलंदशहर व मेरठ से आई ड्रग विभाग की टीम द्वारा कई दवाओं के सैम्पल भी लिए गए। पिछले कई दिनों से मेडिकल की दुकानों पर हो रही ड्रग विभाग की कार्यवाही से दवा विक्रेताओं में खलबली मची हुई है।
आज बुधवार को ड्रग इंस्पेक्टर पवन शाक्या के साथ-साथ बुलंदशहर के ड्रग इंस्पेक्टर अनिल आनंद व मेरठ के ड्रग इंस्पेक्टर पीयूष ने संयुक्त रूप से जिला परिषद मार्किट पहुँच कर दवा की दुकानों का निरीक्षण किया दवाओं की जाँच की गई और साथ ही तीन दुकानों से दवाइयों के सैम्पल भी लिए गए।
जिला परिषद मार्किट आज तीन दुकानों पर ड्रग विभाग टीम जैसे पहुँची मार्किट में हड़कंप मच गया। लखनऊ द्वारा 3 जनपदों की भेजी गई टीम ने क्वालिटी मेडिसिन क., जगदीश मेडिसिन कंपनी व आनंद मेडिकल एजेंसी पर पहुँची टीम ने घण्टों तक जाँच पड़ताल की।
ड्रग इंस्पेक्टर पवन शाक्या के अनुसार बाहर से आई टीम ने जिला परिषद मार्किट की 3 दुकानों का निरीक्षण किया, घंटों की जाँच पड़ताल के बाद दवाइयों के सैम्पल लिए गए। उन्होंने बताया आनंद मेडिकल एजेंसी से मोक्स कैप्सूल, जगदीश मेडिसिन कंपनी से Amoxience cv 625, और Linezolid 600 व क्वालिटी मेडिसिन से Zocon 50 DT तथा Zocon 200 के सैम्पल लिए गए हैं। उन्होंने बताया ये रूटीन निरीक्षण था समय समय पर ऐसे निरीक्षण के लिए टीमों को भेजा जाता है।













