मुज़फ्फरनगर- शिक्षा के बदलते परिदृश्य और तकनीकी नवाचारों पर केंद्रित आकलन एजुकेटर्स ग्रोथ समिट 2025 का सफल आयोजन एक होटल, मुज़फ्फरनगर में किया गया। यह समिट स्कूल संचालकों के लिए एक विशिष्ट मंच के रूप में आयोजित की गई, जहाँ शिक्षा के अगले युग को समझने, खोजने और परिकल्पित करने पर सार्थक, व्यावहारिक और दूरदर्शी चर्चा हुई।
इस अवसर पर मुज़फ्फरनगर एवं आसपास के क्षेत्रों के अनेक प्रतिष्ठित शिक्षाविद, स्कूल संचालक एवं शिक्षा क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ उपस्थित रहे। कार्यक्रम की मेज़बानी आकलन द्वारा की गई, जिसकी अगुवाई फाउंडर संजीव कुमार, कॉ-फाउंडर डॉ. गुंजन एस.झाझरिया, नेहा, अनुश्री, प्रभलीन ने की।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल के प्रवेन्द्र दहिया, नीरज बालियान, सुघोष आर्य, अनिल शास्त्री, महेश पाल सिंह, कुलदीप सिवाच, सुधीर शर्मा, डॉ रणवीर सिंह, अनुराग सिंगल, संदीप मलिक सहित 35 शिक्षाविद उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने आकलन से अपने विद्यालय को जोड़ने के अनुभव साझा किए और बताया कि किस प्रकार आकलन की सुव्यवस्थित प्रणाली, व्यावहारिक तकनीकी समाधान और निरंतर सहयोग ने उनके विद्यालय की तकनीकी शिक्षण व्यवस्था को अधिक सहज, प्रभावी और भविष्य-केंद्रित बनाया है। समिट में बुढ़ाना के तहसीलदार श्री महेंद्र सिंह यादव ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति भी दी।














