मुजफ्फरनगर- मेरठ रोड़ स्थित नगर के मुख्य चौराहे मीनाक्षी चौक का नाम बदलकर अटल चौक रख दिया गया है। आज बुधवार सुबह नगर पालिका परिषद की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप व भाजपा के नेताओं ने मीनाक्षी चौक से शिव चौक तक सफाई अभियान भी चलाया। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति उक्त चौक का नाम बदला गया है।
पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की स्मृति को चिरस्थायी बनाने की दिशा में भारतीय जनता पार्टी एवं नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई। वाजपेई के जन्मदिवस 25 दिसंबर के अवसर पर मीनाक्षी चौक का नाम बदलकर ‘अटल चौक रखने के प्रस्ताव के साथ-साथ बुधवार को शहर में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया।
भारतीय जनता पार्टी के मीडिया प्रभारी पवन अरोरा ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर ने शहर के प्रमुख मीनाक्षी चौक का नाम ‘अटल चौक रखने का प्रस्ताव किया है। इसी अवसर पर स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से अटल चौक से शिव मूर्ति तक स्वच्छता श्रमदान अभियान चलाया गया।
नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप सहित सभी लोगों ने इसमें प्रतिभाग करते हुए अपने हाथों से सड़क पर अटल चौक से शिव चौक तक झाड़ू लगाकर साफ सफाई की। यह अभियान भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी के निर्देशन तथा नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। अभियान में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष, पार्टी
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप ने अपने संबोधन में अटल बिहारी वाजपेई के जीवन, संघर्ष और उनके राजनीतिक योगदान को याद करते हुए कहा कि अटल जी का सम्पूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और जनकल्याण को समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि अटल जी न केवल एक कुशल राजनेता थे, बल्कि संवेदनशील कवि, विचारक और प्रखर वक्ता भी थे, जिन्होंने भारतीय राजनीति को शुचिता और गरिमा प्रदान की।

इस अभियान में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप के साथ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक अशोक कंसल, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, अभियान संयोजक सुधीर खटीक, श्रीमोहन तायल, बिजेंद्र पाल, नन्दकिशोर, प्रवीण खेडा, अमित वत्स, डॉ. पुरुषोत्तम गौतम, सभासद हिमांशु गोयल सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।













