शीतलहर और कोहरे के चलते मुज़फ्फरनगर में 24 दिसम्बर को कक्षा 8 तक के स्कूलों में अवकाश

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

मुजफ्फरनगर में स्कूल बंद

मुज़फ्फरनगर- बढ़ती शीतलहर और घने कोहरे के दृष्टिगत जनपद प्रशासन ने स्कूलों में एक दिवसीय अवकाश घोषित कर दिया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देशों पर नर्सरी से कक्षा 8 तक के समस्त बोर्डों के स्कूलों में बुधवार दिनाँक- 24 दिसंबर 2025 को अवकाश घोषित कर दिया है।

सोशल मीडिया पर लगातार बच्चों की वीडियो भी वायरल हो रहे थे जिनमें सर्दियों की छुट्टियों की मांग करते बच्चे दिखाई दे रहे थे। फिलहाल एक दिन की बच्चों को ज़रूर राहत मिल गयी है।

Related News