वायु प्रदूषण की शिकायतों के बाद प्रशासन का एक्शन, डीएम ने समिति का किया गठन

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

मुज़फ्फरनगर- बढ़ते वायु प्रदूषण पर प्रशासन एक्शन मोड़ में आ चुका है, लगातार मिल रही जन शिकायतों और धरनों के बाद जिलाधिकारी ने मामले की जाँच हेतु अधिकारियों की समिति का गठन कर दिया है। जो अगले एक सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट पेश करेंगे।

आरोप है भोपा रोड़ की फैक्ट्रियों में बदबूदार कचरा जलाए जाने से वायु गुणवत्ता बेहद ख़राब स्थिति में बनी हुई है। क्षेत्र में तरह-तरह की बीमारियां फैल रही हैं। आज मंगलवार को भी डीएम कार्यालय पर वायु प्रदूषण को लेकर प्रदर्शन किए गए। जिसके बाद जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने मामले की त्वरित जाँच और दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु अधिकारियों की समिति का गठन कर दिया है।

जनपद में भोपा एवं जौली रोड पर मुख्य रूप से पेपर उत्पादन करने वाली इकाईयाँ स्थापित है, जिनमें से 19 इकाईयों को उ०प्र० प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा Refuse Derived Fuel (RDF) का प्रयोग ईंधन के रूप में किये जाने हेतु वायु सहमति शर्तों के साथ निर्गत है।

कार्यवाही किये जाने हेतु निम्न अधिकारियों की समिति का गठन किया गया है।

  1. नगर मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी सदर, जनपद-मुजफ्फरनगर।
  2. क्षेत्राधिकारी / थाना प्रभारी, थाना-नई मण्डी, मन्सूरपुर, सिखेडा, जनपद-मुजफ्फरनगर।
  3. उपायुक्त/सहायक उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, मुजफ्फरनगर।
  4. क्षेत्रीय अधिकारी / सहायक पर्यावरण अभियन्ता, उ०प्र० प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, मुजफ्फरनगर।
  5. सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, परिवहन विभाग, मुजफ्फरनगर।
  6. अधिशासी अधिकारी / सहायक अभियन्ता, नगर पालिका परिषद, मुजफ्फरनगर।

Related News