मुज़फ्फरनगर- गाँधी कॉलोनी के लिंक रोड़ स्थित देवोपम किड्स गार्डन स्कूल में आज सभी बच्चों ने अपनी प्रिंसिपल नेहा अरोरा और सभी टीचर्स के सान्निध्य में तुलसी पूजन के शुभ अवसर पर मां तुलसी का पूजन बहुत ही भक्ति भाव से किया ।
स्कूल के बच्चों के माता पिता ने अपने-अपने घर से तुलसी के पौधों को लाल चुनरी से सजा कर भेजा। स्कूल प्रांगण में सभी पौधों को रख कर सभी बच्चों और टीचर्स ने मिलकर मां तुलसी की आरती की। प्रिंसिपल नेहा अरोरा ने सभी बच्चों को बताया कि तुलसी माता का हमारे जीवन में बहुत ही अधिक महत्व है।

प्रिंसिपल ने बच्चों को तुलसी के महत्व की जानकारी देते हुए कहा, इनके घर में होने मात्र से ही हमारे घर में बहुत सी बीमारियां होती ही नहीं है। प्रतिदिन इनका पूजन करने से हमें बहुत ही अधिक पुण्य प्राप्त होता है। नेहा मैम और मोनिका मैम ने सभी बच्चों को साथ लेकर तुलसी माता की परिक्रमा की एवं पूजन किया। इसके पश्चात सभी बच्चों को भोग प्रसाद का वितरण किया गया।














