मुजफ्फरनगर पहुँची कवि सिंह की हिंदू जन जागृति पदयात्रा, हुआ भव्य स्वागत

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

मुजफ्फरनगर- बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा के बाद अब देशभक्ति गायन को लेकर चर्चाओं में रहने वाली प्रसिद्ध सनातनी गायिका कवि सिंह हिंदू जन जागृति पदयात्रा पर निकली हुई हैं। यह पदयात्रा उत्तराखंड के हरिद्वार से प्रारंभ होकर श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा तक जा रही है। सोमवार दोपहर कवि सिंह का मुजफ्फरनगर आगमन हुआ, जहाँ प्रहलाद पाहुजा और उनकी टीम ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस अवसर पर कवि सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि भारत में फिर से किसी मुगल शासक के आने की बात करना केवल एक मजाक है। उन्होंने बागेश्वर धाम सरकार की पदयात्रा की सराहना करते हुए कहा कि उनकी यात्रा समाज के लिए प्रेरणादायक रही है। कवि सिंह ने बताया कि उन्होंने 6 जुलाई से पदयात्रा शुरू की थी और वह भारत की पहली सनातनी महिला हैं, जिन्होंने हरिद्वार से रामेश्वरम तक पदयात्रा की है। उनका कहना है कि साधु-संतों द्वारा पदयात्रा करना सामान्य है, लेकिन एक महिला द्वारा अकेले इस तरह की यात्रा करना समाज के लिए एक बड़ा संदेश है।

कवि सिंह ने सनातन धर्म को मानने वालों से आह्वान किया कि वे अपने घरों से बाहर निकलें और हिंदू राष्ट्र के संकल्प के साथ पदयात्रा करें। उन्होंने कहा कि उनकी वर्तमान पदयात्रा हरिद्वार से श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा तक रहेगी और वे केवल भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन की भावना के साथ आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने हिंदू राष्ट्र, गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा, तीर्थ स्थलों को मांस-मदिरा मुक्त करने की बात कही।

Related News