गाँधी कॉलोनी चोरी का चोंकाने वाला खुलासा- कैसे गेट खोलकर अंदर घुसा चोर, न्यू ईयर पार्टी मनाना चाहते थे दोनों…

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

मुजफ्फरनगर- नगर की पॉश कॉलोनी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक हिंदू छात्रा ने अपने मुस्लिम दोस्त के साथ मिलकर अपने ही मामा के घर में लाखों रुपये की चोरी की साजिश रच डाली। न्यू ईयर पार्टी मनाने के लिए पैसों की जरूरत बताई जा रही है, जिसके चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी का खुलासा कर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।


मामला थाना नई मंडी क्षेत्र की गांधी कॉलोनी का है। गत 12 दिसंबर 2025 को गांधी कॉलोनी गली नंबर 9 निवासी विकास डिंगरा ने थाने पर तहरीर देकर घर से सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी होने की सूचना दी थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर दो संदिग्धों की पहचान की।

22 दिसंबर 2025 को पुलिस ने पंचवटी रोड स्थित हनुमान चौक के पास से दानिश हसन पुत्र आबाद मियां उर्फ बिट्टू निवासी ग्राम सलारपुर थाना जानसठ और छात्रा मान्या मुखेजा पुत्री अमित मुखेजा निवासी गांधी कॉलोनी थाना नई मंडी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने चोरी की योजना और वारदात को स्वीकार किया।

पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 06 अंगूठियां, 03 गले की चेन, 02 कड़े, 02 जोड़ी कान के टॉप्स, एक आईफोन 17 प्रो, घड़ी, गेट का वायरलेस रिमोट समेत करीब 108 ग्राम सोने के आभूषण बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 14 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस खुलासे से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता की सराहना की जा रही है।

Related News