पश्चिमी यूपी में प्रदूषण फैला रहा आरडीएफ, प्रेसवार्ता में बोले- दिल्ली का कचरा मुज़फ्फरनगर में नहीं जलने देंगे

By muzaffarnagarviews

Published On:

मुज़फ्फरनगर- पश्चिमी यूपी के जनपदों में बढ़ते प्रदूषण के विरोध में किसान संगठनों के बाद अब पश्चिमी विकास परिषद भी प्रदूषण के विरोध में मैदान में उतर चुका है। संगठन के अध्यक्ष नितिन स्वामी ने अपने साथियों के साथ प्रेसवार्ता कर प्रदूषण फैला रही फैक्ट्रियों को जिम्मेदार ठहराया।

पश्चिमांचल विकास परिषद ने आज सोमवार को मीडिया सेन्टर पर प्रेसवार्ता के दौरान पश्चिमी यूपी में बढ़ते प्रदूषण पर चिंता व्यक्त करते हुए काला धुँआ उगल रही फैक्ट्रियों को जिम्मेदार ठहराया। जल व वायु प्रदूषण का मुद्दा उठाया।

उन्होंने कहा, दिल्ली से आरडीएफ के ट्रक भर-भर कर पश्चिमी यूपी के मुज़फ्फरनगर व शामली जैसे जनपदों में लाकर जलाए जा रहे है। जिससे प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है हम अपने जनपदों में आरडीएफ नहीं जलने देंगे।

नितिन स्वामी ने कहा मुज़फ्फरनगर को गंदा मत करो, प्रदूषित वेस्टेज आजकल नदियों में छोड़ा जा रहा जिससे जल भी प्रदूषित हो रहा है और लोगों में विभिन्न बीमारियां फैल रही है। साथ ही पश्चिमी यूपी के क्षेत्र में एम्स अस्पताल की भी मांग उठाई

Related News