बढ़ती ठंड और कोहरे में मुज़फ्फरनगर में कक्षा 12 तक के स्कूलों का समय बदला

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

मुज़फ्फरनगर- बढ़ती ठंड और कोहरे के कारण ठंड में स्कूल जा रहे बच्चों को जनपद प्रशासन ने राहत देने का काम किया है जिससे बच्चों और अभिभावकों को काफ़ी सुकून मिला है।

बुधवार को मुजफ्फरनगर में सुबह से ही कोहरा छाया रहा, जिसमें बच्चे सुबह 8 बजे जबरदस्त कोहरे के बीच स्कूल गए। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशों पर जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार श्रीवास द्वारा कक्षा 12 तक के सभी माध्यमिक विद्यालयों का समय बदलते हुए बच्चों और अभिभावकों को राहत दी है।

जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा आज 18 दिसम्बर 2025 को निर्देश जारी किए गए हैं जिसमें अत्यधिक ठंड और कोहरे के दृष्टिगत जनपद के समस्त माध्यमिक विद्यालयों (कक्षा-06 से 12 तक) का समय दिनांक 18.12.2025 से अग्रिम आदेशों तक प्रातः 10.00 बजे से अपराह्न 03.00 बजे तक किया गया है।

Leave a Comment

Related News