भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर में परीक्षा तनाव प्रबंधन कार्यक्रम का आयोजन

By muzaffarnagarviews

Published On:

मुज़फ्फरनगर- भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर में “परीक्षा तनाव प्रबंधन” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आए हुए अतिथि द्वारा मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. पी के श्रीवास्तव जी( आर.आर.पीजी कॉलेज, अमेठी के पूर्व प्रधानाचार्य एवं मां शाकुंबरी यूनिवर्सिटी के डीन) ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि आधुनिकता हर चीज़ को सुखी करती है, मगर व्यस्तता तनाव बढ़ाती है। उन्होंने तनाव (Stress) के दो रूप — सकारात्मक (Positive) और नकारात्मक (Negative) — पर विस्तृत चर्चा की।

उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि

  1. सकारात्मक तनाव विद्यार्थियों में उत्साह पैदा करता है तथा उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करता है।
  2. वहीं नकारात्मक तनाव से मानसिक दबाव बढ़ता है और पढ़ाई पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने छात्राओं को शांत, आत्मविश्वासी और एकाग्र रहने के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि तनाव को नियंत्रित करने के लिए योजना (Plan) बनाना आवश्यक है।
    नकारात्मक मित्रों से दूरी रखने, अपनी हॉबी के लिए समय निकालने तथा नियमित एक्सरसाइज़ व योग करने की सलाह दी गई।
  3. साथ ही टाइम मैनेजमेंट को अपनाकर पढ़ाई को सरल और तनावमुक्त बनाने पर जोर दिया गया।

अंत में प्रश्नोत्तर सत्र में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ वंदना शर्मा ने मुख्य वक्ताओं का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता जताई।

Leave a Comment

Related News