मुज़फ्फरनगर में सघन चेकिंग अभियान के अंतर्गत कई के चालान कटे, 8 वाहन हुए सीज

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

मुज़फ्फरनगर- एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में जनपद के विभिन्न थानाक्षेत्रों में सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। वाहनों की चेकिंग की गई और साथ ही कई वाहनों को सीज करते हुए कई चालान भी काटे गए।

आज दिनांक 02.12.2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के कुशल निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक नगर एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के प्रभावी नेतृत्व में जनपद मुज़फ्फरनगर में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात अनुशासन में सुधार, नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर कड़ी निगरानी रखना तथा संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की व्यापक चेकिंग करना रहा। अभियान के अंतर्गत जनपद के प्रमुख चौराहों, बाजार क्षेत्रों, हाईवे, सार्वजनिक स्थानों एवं भीड़-भाड़ वाले इलाकों में वैरियर लगाकर सघन चेकिंग की गयी। अभियान के दौरान तीन सवारी, बिना सीट बेल्ट, बिना हेलमेट, मॉडिफाइड साइलेंसर, फॉल्टी/अपठनीय नंबर प्लेट, तेज रफ्तार, तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की गई।

अभियान की उपलब्धियाँ-
✅ चैक किये गये कुल वाहनों की चेकिंग-2435
✅ यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाहनों के विरूद्ध कुल चालान-153
✅ सीज किये गये कुल वाहन-08
✅ मॉडिफाइड साइलेंसर/पटाखे छोड़ने वाली बुलेट मोटरसाइकिल सीज-03

अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने यातायात नियमों के पालन हेतु चालकों को जागरूक भी किया तथा सुरक्षित ड्राइविंग को प्राथमिकता देने की अपील की। आपको बता दें यातायात माह नवंबर 2025 का गत दिवस समापन किया गया जिसमें एसएसपी व उपस्थित सभी अधिकारियों ने स्पष्ट किया था। यातायात माह का जरूर समापन हुआ है परंतु यातायात नियमों के अंतर्गत जागरूकता फैलाने का कार्य जारी रहेगा और आवश्यक कार्यवाही भी की जाती रहेगी।

Leave a Comment

Related News