देवोपम किड्स स्कूल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन, बेबी शो से फैशन तक दिखाई नन्हे बच्चों ने प्रतिभा

By muzaffarnagarviews

Published On:

मुज़फ्फरनगर- गाँधी कॉलोनी के देवोपम किड्स गार्डन लिंक रोड में आज दिनांक 30/11/2025 को एक आकर्षक और भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छोटे छोटे नन्हें मुन्हें बच्चों ने अपने सपनों की उड़ान का अद्भुत प्रदर्शन किया।

देवोपम किड्स गार्डन में स्टेज ऑफ ड्रीम्स कार्यक्रम में विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, मुज़फ्फरनगर व्यूज के एडिटर प्रशांत खत्री, लावली अरोरा, नीरा शर्मा, शैफालिका साहनी, राजेंद्र साहनी, नगर पालिका सभासद अमित पटपटीया, स्कूल प्रिंसिपल नेहा अरोरा व स्कूल डायरेक्टर राजीव मुंजाल आदि उपस्थित रहे। उपस्थित अतिथियों ने देवी सरस्वती और स्कूल के फाउंडर स्व श्री अमरनाथ जी के चित्र के समक्ष दीपक प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।

सर्वप्रथम नर्सरी क्लास के बच्चों ने श्री गणेश वंदना, महा मृत्युजंय मंत्र और गायत्री मंत्र का जाप किया। इसके बाद 0 से 2 वर्ष के बच्चों ने अपने पेरेंट्स के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया और सभी अभिभावकों और अतिथियों को भाव विभोर कर दिया। 2 से 4 और 4 से 6 आयु वर्ग में भी बच्चों ने अनेक कार्यक्रम जैसे एकल गायन, एकल डांस, एथनिक ड्रेस, अपने पेरेंट्स के साथ कैट वॉक किया और उपस्थित अतिथियों ने तालिया बजाकर सभी का उत्साहवर्धन किया।

विशेष अतिथि ममता अग्रवाल ने अपने संबोधन में सभी बच्चों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि ऐसे सुंदर कार्यक्रम के द्वारा हम अपने बच्चों के मन की झिझक को दूर कर सकते है। उन्होंने बच्चों में बचपन से ही संस्कार युक्त शिक्षा पर बल दिया।

स्कूल प्रिंसिपल नेहा अरोरा ने कहा कि देवोपम किड्स गार्डन ऐसे कार्यक्रमों द्वारा हमेशा अपने बच्चों में एक कॉन्फिडेंस क्रिएट करता है कि भविष्य में कैसी भी सिचुएशन आने पर बच्चे अपना धैर्य न खोए और हर सिचुएशन में सफलता प्राप्त करे। स्कूल डायरेक्टर राजीव मुंजाल ने सभी अभिभावकों और अतिथियों का स्वागत और धन्यवाद किया एवं बच्चों को आशीर्वाद देते हुए एक अच्छे देशभक्त नागरिक बन देश सेवा करते रहने के लिए प्रेरित किया।

श्रीमती साक्षी मेहता, श्रीमती अनुभूति लौ और श्रीमती पारुल कुमार ने अपने निष्पक्ष निर्णय से प्रत्येक आयु वर्ग में से फर्स्ट, सेकंड और थर्ड पोजीशन बच्चों को पुरस्कार से सम्मानित किया। कार्यक्रम का समापन करते हुए प्रत्येक प्रतिभाग करने वाले बच्चे को एक बहुत ही सुन्दर उपहार देकर उनका उत्साह वर्धन किया गया।

Leave a Comment

Related News