मुज़फ्फरनगर- एसएसपी संजय कुमार वर्मा द्वारा थानाक्षेत्र सिविल लाइन स्थित कोर्ट रोड पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात संचालन की वास्तविक स्थिति का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी द्वारा सड़क के दोनों ओर यातायात को सुचारू रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने हेतु निर्धारित मार्गों पर सतत निगरानी रखें, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतें तथा अनावश्यक रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध प्रभावी एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें।














