मुज़फ्फरनगर- प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री गीता जयंती महोत्सव श्री रामायण गीता सत्संग मंडल द्वारा संकीर्तन भवन, नई मंडी में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।
इसी उपलक्ष्य में दिनांक 23.11.2025 को एक कला प्रतियोगिता का आयोजन संकीर्तन भवन, नई मंडी के प्रांगण में किया गया, जिसमें नगर के विभिन्न स्कूलों के 100 से भी अधिक बालक-बालिकाओं ने भाग लिया और मनमोहक रंग बिरंगे चित्र बनाकर सबका मन मोह लिया। प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा दिनांक 01.12.2025 को गीता जयंती के मुख्य कार्यक्रम में की जायेगी ।
दिनांक 01.12.2025 को श्री गीता जयंती का मुख्य उत्सव होगा। जिसमे अपराह्न 1:00 बजे शोभा यात्रा निकाली जायेगी एवं सायं 6:00 बजे से धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम बालक बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत किये जाएंगे।














