द लर्निंग ट्री स्कूल में स्नेह , सम्मान और संस्कारों से भरा ग्रैंडपेरेंट्स डे

By muzaffarnagarviews

Published On:

मुज़फ्फरनगर- गांधी कॉलोनी स्थित “द लर्निंग ट्री” स्कूल में ग्रैंडपेरेंट्स डे बड़े हर्षोल्लास एवं भावनात्मक माहौल में मनाया गया। बच्चों ने अपने दादा-दादी एवं नाना-नानी के प्रति प्रेम, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए विविध प्रस्तुतियाँ दीं।

बच्चों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक नृत्य कार्यक्रम, समूह गान, कविताएँ, और स्टेज एक्ट ने सभी उपस्थित अतिथियों को आनंदित कर दिया। रोमांचक खेल गतिविधियों में दादा-दादी की उत्साहपूर्ण भागीदारी कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रही। बच्चों के द्वारा तैयार किए गए कार्ड, गिफ्ट और विशेष सरप्राइज़ ने वातावरण को और भी भावुक बना दिया।

वरिष्ठ जनों ने बच्चों को भरपूर आशीर्वाद दिया और स्कूल द्वारा बच्चों में संस्कार, पारिवारिक मूल्यों और भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान विकसित करने के प्रयासों की सराहना की।

अंत में कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अभिभावकों, वरिष्ठ अतिथियों और विद्यालय स्टाफ के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया गया ।

Advertisement

Leave a Comment

Related News