पुलिस द्वारा नगर क्षेत्र में चलाया गया किरायेदार एवं नौकर सत्यापन अभियान, एसपी सिटी द्वारा स्वंय मौके पर पहुँच कर कराया गया सत्यापन।

By muzaffarnagarviews

Published On:

मुजफ्फरनगर- अपराधों की रोकथाम एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण में नगर क्षेत्र में किरायेदार एवं नौकरों के सत्यापन अभियान को सतत रूप से संचालित किया जा रहा है।

अभियान के क्रम में गतरात पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में स्वयं पहुंचकर घर-घर जाकर किरायेदारों एवं घरेलू/व्यावसायिक नौकरों का सत्यापन कराया गया। इस दौरान एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत द्वारा मकान मालिकों एवं दुकानदारों को सत्यापन की अनिवार्यता के संबंध में जागरूक किया तथा उन्हें समय से सत्यापन कराने हेतु प्रेरित किया। पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा बताया गया कि किरायेदार/नौकरों का समय से सत्यापन न कराना सुरक्षा की दृष्टि से गंभीर चूक है। सत्यापन प्रक्रिया पूर्णतः सरल एवं निःशुल्क होने के बावजूद कई लोग इसे नजरअंदाज करते हैं, जिससे असामाजिक तत्वों द्वारा शहर में छिपकर रहने की संभावना बढ़ जाती है। अतः सभी मकान मालिकों, व्यवसायियों एवं नागरिकों से अपील है कि किसी भी व्यक्ति को किराए पर कमरा/मकान देने अथवा नौकर रखने से पूर्व उसका पूर्ण सत्यापन अवश्य कराएं, जिससे आपराधिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण कायम किया जा सके।

अभियान के दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ के० मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर बबलू सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Related News