नगरपालिका अध्यक्ष ने किया 83 लाख की पॉकलेन जेसीबी का शुभारम्भ

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

मुजफ्फरनगर- शहर को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और आधुनिक बनाने के उद्देश्य से नगरपालिका परिषद् ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। बुधवार को नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने पॉकलेन जेसीबी मशीन का उद्घाटन कर इसे जनहित में स्वास्थ्य विभाग को सौंपा। इसी क्रम में उन्होंने कमला नेहरू वाटिका पहुंचकर वहां पर चल रहे विकास कार्यों, स्वच्छता व्यवस्था और बागवानी गतिविधियों का विस्तृत निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशादृनिर्देश दिए।

नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने बुधवार को कमला नेहरू वाटिका कंपनी बाग में नई आधुनिक पॉकलेन जेसीबी मशीन का शुभारंभ किया। यह मशीन 15वें वित्त आयोग के तहत 83 लाख रुपये की लागत से खरीदी गई है। मशीन को औपचारिक रूप से स्वास्थ्य विभाग को सौंपते हुए पालिका अध्यक्ष ने इसे शहर की स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने स्पष्ट निर्देश दिए कि नई पॉकलेन मशीन को किदवईनगर स्थित पालिका के डंपिंग ग्राउंड पर लीगेसी वेस्ट के निस्तारण में तुरंत लगाया जाए ताकि इस प्रक्रिया में तेजी आ सके। उन्होंने कहा कि मशीन के उपयोग से कचरे की प्रोसेसिंग गति में वृद्धि होगी और शहर को कचरामुक्त बनाने के प्रयासों को नई ऊर्जा मिलेगी।

नगरपालिका के निर्माण विभाग द्वारा यहां पर पुरुष और महिला दोनों के लिए उच्च गुणवत्ता वाले, स्वच्छ और सुरक्षित शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है। अध्यक्ष ने जेई निर्माण विभाग को निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्य मानक के अनुरूप और निर्धारित गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएँ। कमला नेहरू वाटिका में करीब सवा दो करोड़ रुपये की लागत से सीएंडडीएस कार्यदायी संस्था द्वारा विभिन्न विकास कार्य कराए जा रहे हैं।

Leave a Comment

Related News