“स्वाधीनता संग्राम के महानायक, पंजाब केसरी लाला लाजपत राय जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।”
मुजफ्फरनगर- आज प्रकाश चौक स्थित लाला लाजपत राय की मूर्ति पर राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने पहुंचकर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

कपिल देव ने कहा, राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए उनका अदम्य साहस, त्याग और बलिदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उनकी देशभक्ति आने वाली पीढ़ियों को कर्तव्य और समर्पण का संदेश देती रहेगी। इस दौरान भाजपा के नेताओं की उपस्थिति भी रही जिसमें पूर्व विधायक अशोक कंसल, संजय गर्ग व प्रमोद मित्तल आदि शामिल रहे।













