मुज़फ्फरनगर- ट्रैफ़िक नियमों का उल्लंघन करने वालों के काटे जा रहे चालान, यातायात माह नवम्बर 2025 के अंतर्गत यातायात पुलिस लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाए हुए है। जिसके क्रम में आज अनेक वाहनों के विभिन्न यातायात नियमों के उल्लंघन पर चालान की कार्यवाही की गई है।
🔸 बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाना – 64
🔸 दोपहिया पर तीन सवारी—31
🔸 बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाना—14
🔸 वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग—11
🔸 वाहन के शीशों पर काली फिल्म—5
🔸 गलत/जाति सूचक नंबर प्लेट—8
🔸 गलत दिशा से वाहन चलाना—16
🔸 प्रदूषण प्रमाणपत्र न होना—13
🔸 नाबालिग द्वारा वाहन चलाना—5
🔸 बिना सीट बेल्ट चारपहिया वाहन चलाना—17
🔸 नो-पार्किंग में वाहन खड़ा करना—21
🔸 बिना बीमा वाहन चलाना—7
उपरोक्त सभी वाहन स्वामियों के विरूद्ध मोटर वाहन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत विधिक कार्यवाही की गई है।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम व एसएसपी ने सुनी लोगों की समस्याएं
मुज़फ्फरनगर- आज दिनाँक 15 नवम्बर दिन शनिवार को तहसील खतौली में आज जिलाधिकारी उमेश मिश्रा व एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने सम्पूर्ण समाधान दिवस पर आए हुए फरियादियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते हुए उनके त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।














