मुज़फ्फरनगर- आईटीआई परिसर में आज मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बहनों, माताओं और बालिकाओं को भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी एवं सशक्तिकरण योजनाओं के तहत सम्मानित किया गया, जिससे उनके आत्मविश्वास और प्रगति को एक नई दिशा मिली।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ. बबीता सिंह चौहान, अध्यक्ष, उ०प्र० राज्य महिला आयोग, सपना कश्यप, सदस्य, राज्य महिला आयोग, मीनाक्षी स्वरूप, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद व सीडीओ आदि उपस्थित रहे।













