मुजफ्फरनगर- हिंदू युवा वाहिनी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री प्रहलाद पाहुजा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर के माध्यम से भेजा है, जिसमें जम्मू-कश्मीर के माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा हाल ही में मेडिकल कॉलेज में सीट आवंटन की प्रक्रिया पर गहरी आपत्ति जताई गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड सनातन धर्मावलंबियों की आस्था का प्रमुख केंद्र है, किंतु बोर्ड द्वारा स्थापित मेडिकल कॉलेज में 50 एमबीबीएस सीटों में से 42 सीटें विशेष समुदाय को और केवल 8 सीटें सनातनी समाज को दी गई हैं। संगठन का कहना है कि माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड पूर्ण रूप से सनातनियों की आस्था से जुड़ा हुआ है, इसलिए इसकी सभी सीटें सनातन धर्म के युवाओं के लिए आरक्षित की जानी चाहिए।














