देवोपम किड्स में नवरात्र पर आज गरबा महोत्सव का हुआ भव्य आयोजन

By muzaffarnagarviews

Published On:

Date:

मुज़फ्फरनगर- देवोपम किड्स गार्डन लिंक रोड गांधी कॉलोनी में नवरात्र महोत्सव के पवित्र दिनों में आज गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की मदर्स ने बहुत ही सुंदर, सहज और मस्ती के साथ डांडिया डांस का आनंद लिया। सभी मदर्स ने आपस में मिलजुल कर तो डांस किया ही साथ ही साथ अपने बच्चों को भी अपने डांडिया डांस में शामिल किया ।

प्रिंसिपल नेहा अरोरा ने सभी मदर्स को देवी आराधना के पर्व नवरात्रों की बधाई दी और डांडिया उत्सव में प्रतिभाग करने के लिए धन्यवाद दिया। अंत में सभी स्कूल स्टाफ ने भी मदर्स के साथ डांडिया डांस करके खूब मस्ती के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

Leave a Comment

Related News