द लर्निंग ट्री स्कूल, मुजफ्फरनगर में नवरात्रि उत्सव का छठा दिन हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगी सजावट और फूलों से सजाया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और आनंदमय हो उठा।

उत्सव की शुरुआत माँ दुर्गा की पूजा एवं आरती से हुई, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।आज नवरात्र का छठा दिन था, जिसे माँ कात्यायनी की उपासना का दिन माना जाता है। विद्यार्थियों और अध्यापिकाओं ने माँ कात्यायनी के चरणों में दीप प्रज्वलित कर विशेष प्रार्थना अर्पित की और सबके कल्याण की कामना की।

पूजा के उपरांत छात्रों ने पारंपरिक गरबा और डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया, जिसने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। बच्चों की ऊर्जा, उत्साह और तालमेल ने सभी को प्रभावित किया।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा ‘हनुमान डांस’, जिसमें विद्यार्थियों ने भगवान हनुमान के जीवन पर आधारित भव्य नृत्य-नाटिका प्रस्तुत की। इस प्रस्तुति ने शक्ति, भक्ति और समर्पण का अद्भुत संदेश दिया।














