मुज़फ्फ़रनगर- देवोपम किड्स गार्डन लिंक रोड गांधी कॉलोनी में आज दिनांक 25 सितम्बर को नवरात्र महोत्सव के चौथे दिन मां कूष्मांडा देवी की पूजा एवं प्रभु श्रीराम की आरती के साथ श्रीराम जन्मोत्सव (रामलीला) का शुभारंभ आज की मुख्य अतिथि साधना मेहता, स्कूल डायरेक्टर राजीव मुंजाल एवं प्रिंसिपल नेहा अरोरा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम को आरंभ करते हुए प्रिंसिपल नेहा अरोरा ने सभी बच्चों और अभिभावकों की उपस्थिति में सूर्पनखा द्वारा प्रभु श्रीराम को विवाह का प्रस्ताव देना, श्री राम द्वारा अस्वीकार करना, लक्ष्मण द्वारा सूर्पनखा के नाक को काटना,बहन सूर्पनखा के अपमान पर रावण द्वारा माता सीता का वन से साधु वेश धारण कर हरण कर लंका ले जाना, जटायू वध का वर्णन (अरण्यकांड) बहुत ही सुंदर, और सहज रूप में किया। सभी लीलाओं का बहुत सुंदर चित्रण ओर भावपूर्ण अभिनय स्कूल के बच्चों ने किया, मुख्य अतिथि साधना मेहता ने अपने संबोधन में सभी बच्चों को आशीर्वाद दिया और स्कूल प्रिंसिपल नेहा अरोरा को ऐसे सुंदर और प्रेरणा देने वाले कार्यक्रम करने पर बधाई दी और प्रभु श्रीराम जी के जीवन से संबंधित एक प्रेरक प्रसंग सुनाया।














