मुज़फ्फरनगर- देवोपम किड्स गार्डन लिंक रोड गांधी कॉलोनी में दिनांक 23/09/2025 को नवरात्र महोत्सव के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा एवं प्रभु श्रीराम की आरती के साथ श्रीराम जन्मोत्सव (रामलीला) का शुभारंभ किया गया ।

कार्यक्रम को आरंभ करते हुए प्रिंसिपल नेहा अरोरा जी ने सभी बच्चों और अभिभावकों की उपस्थिति में भगवान श्रीराम जन्मोत्सव का वर्णन (बालकांड)
बहुत ही सुंदर, और सहज रूप में किया । प्रभु श्रीराम द्वारा बाल रूप में अपने पिता से चंद्रमा को पाने की इच्छा करना, ताड़का वध , और अपने सभी छोटे भाइयों के लिए पेड़ो से फल तोड़ना, जैसी लीलाओं का बहुत ही सुंदर चित्रण किया गया ।

स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों ने राजा दशरथ, गुरु वशिष्ठ, श्री राम, लक्ष्मण, भरत , शत्रुघ्न, मां कौशल्या, मां सुमित्रा, मां केकयी, मा अहिल्या, के स्वरूप धारण कर आज की लीला को जीवंत कर दिया। श्रीराम जन्मोत्सव पर सभी बच्चों और अभिभावकों ने पुष्प वर्षा कर अपनी खुशी का प्रदर्शन किया ।














