मुज़फ्फरनगर- जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा दिनांक 6 व 7 सितंबर 2025 को होने वाली परीक्षा प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2025 की तैयारियों से संबंधित बैठक आज जिला पंचायत सभागार में संपन्न हुई।

जनपद में 22 परीक्षा केंद्र बनाए गए है, परीक्षा केंद्रों पर दोनों दिनों में दोनों पाली में परीक्षा होगी। प्रथम पाली प्रातः 10:00 बजे से 12:00 तक में 10080 परीक्षार्थी तथा द्वितीय पाली अपराह्न 3:00 बजे से 5:00 तक में 10080 परीक्षार्थी दोनों दिन चार पालियों मे कुल 40320 परीक्षार्थी जनपद में परीक्षा देंगे।

संबंधित अधिकारियों को आयोग द्वारा जो भी दिशा निर्देश दिए गए हैं उनको अच्छे से पढ़ और समझते हुए परीक्षा को सकुशल, निर्विघ्न रूप से संपन्न कराने हेतु आवश्यक निर्देश दिए।














